आया है चुनावी मेले का मीना बाजार हमारे शहर में

आया है चुनावी मेले का 

मीना बाजार  हमारे शहर में 


सजी है हर तरफ दुकाने 

रंग बिरंगे वादों के 

नारों के ललकारों के 

सपनो के इरादों के 


दिखा रहे है बाइस्कोप में 

कई ताजमहल - चार मीनार 

हमारे शहर में 


आया है चुनावी मेले का

मीना बाजार हमारे शहर में 


बड़े जादूगर है ये युवा से 

बूढ़े तक सब को भाते है 

सभी को मोह लेते है जब 

ये अपनी करतब दिखते है 


बड़े माहिर है सर्कस के आये 

हुए कलाकार हमारे शहर में 


आया है चुनावी मेले का

मीना बाजार हमारे शहर में 


मजहबी चश्मों से जो परदे पर 

दिखते है सबको वही दीखता है 

जाती - धर्म, झूठ- सच, रोजगार- बेरोजगार 

इस मेले में सब कुछ बिकता है

 

आये है गरीबों के मसीहा पालनहार 

फिर एक बार हमारे शहर में 


आया है चुनावी मेले का

मीना बाजार हमारे शहर में 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Anything to comment regarding the article or suggestion for its improvement , please write to me.